पंजाब पुलिस ने आज एक गन हाउस पर छापा मारा। छापे के दौरान गन हाउस के रिकॉर्ड चेक किए गए। इसके पीछे कोशिश यह थी कि हथियार सिर्फ़ उन्हीं लोगों को दिए जाएं जिनके पास सही कागज़ात हों। जांच के दौरान पता चला कि कई लोगों ने लंबे समय से गन हाउस में अपने हथियार जमा कर रखे थे।पुलिस का मानना है कि डोप टेस्ट के चक्कर में लोगों ने ऐसा किया है, क्योंकि डोप टेस्ट में फेल होने पर लाइसेंस जारी या रिन्यू नहीं किए जाते हैं। इसलिए उनके हिसाब से यह तरीका सही है।
मोहाली में इंस्पेक्शन के दौरान DSP सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सुबह से ही इंस्पेक्शन चल रहा था। गन हाउस के इंस्पेक्शन के दौरान पता चला कि कई लोगों ने अपने हथियार लंबे समय से जमा कर रखे थे।कई लोगों के लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुके हैं। इन सभी लोगों का रिकॉर्ड इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद लेटर जारी करके उनके लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि डोप टेस्ट पास करना ज़रूरी कर दिया गया है।





















