HomeUncategorizedपंजाब के कपूरथला मैं आवारा कुत्तों ने 8 साल के मासूम बच्चे...

पंजाब के कपूरथला मैं आवारा कुत्तों ने 8 साल के मासूम बच्चे को बनाया निशाना , बच्चे पर टूट पड़े 5-6 कुत्ते, शरीर के हर हिस्से पर गहरे जख्म मौत

-

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक मासूम की जान ले ली। खेतों में पिता को खाना देने गए 8 वर्षीय बच्चे पर 5-6 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला। गंभीर हालत में बच्चे को परिजन तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इतवारी (8) निवासी गिला गाखला, सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से बहराइच का रहने वाला है और फिलहाल यहां रहकर मजदूरी करता है। पिता मुनेजर खेतों में आलू की बुआई कर रहे थे। दोपहर के समय उनकी पत्नी बेटे इतवारी के साथ खाना देने खेत पहुंची। इसी दौरान बच्चे ने शौच के लिए जाने की बात कही और थोड़ी दूरी पर गया, जहां घात लगाए बैठे कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

बेटे की चीख सुनकर माता-पिता दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जख्मी हो चुका था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts