HomeJalandhar newsजालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट, मौके पर मची...

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट, मौके पर मची अफरा-तफरी बाहर स्कूटी खड़ी कर डिलीवरी देने अंदर गया था युवक

-

पंजाब के जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर मंगलवार देर शाम जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका एक स्कूटी में हुआ और उसके परखच्चे उड़ गए।सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल की डिलीवरी देने गया था कि पीछे से स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति को समझ ही नहीं पाए। बीएसएफ के अधिकारी बाहर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

फिलहाल इलाके को घेरकर सघन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts