HomeJalandhar newsआप के मंत्री मोहिंदर भगत को दोहरा सदमा: सुबह पिता पूर्व मंत्री...

आप के मंत्री मोहिंदर भगत को दोहरा सदमा: सुबह पिता पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, फिर जीजा मोहनलाल भगत की माैत

-

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के परिवार पर गुरुवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह उनके पिता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वहीं, कुछ ही घंटे बाद उनके जीजा मोहनलाल भगत का भी निधन हो गया। मोहनलाल भगत सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मोहनलाल भगत, पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के जीजा थे। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। इससे पहले गुरुवार सुबह मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत का जालंधर स्थित निवास पर निधन हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts