HomePunjabBIG BREAKING NEWS PUNJAB - लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के दो...

BIG BREAKING NEWS PUNJAB – लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुटों हिंसक झड़प, सुपरिंटेंडेंट पर हमला,माहौल तनावपूर्ण

-

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार शाम को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की लेकिन गुस्साए कैदियों ने पुलिस अधिकारियों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट आई जिसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है।सूत्रों के मुताबिक जेल के अंदर हवालाती और कैदियों के दो गुटों के बीच बहस के बाद स्थिति हिंसक हो गई। गुटों के बीच हुई इस झड़प ने देखते ही देखते बेकाबू रूप ले लिया जिससे पूरे जेल परिसर में तनाव फैल गया। जेल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया लेकिन जैसे ही वे मौके पर पहुंचे कैदियों के एक गुट ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कई अधिकारी घायल हुए जबकि अन्य अधिकारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।घटना के बाद जेल के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेल से लगातार सायरन की आवाजें आ रही थीं और पुलिस अधिकारियों के वाहन जेल के आसपास देखे गए। एंबुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। हालांकि, अभी तक जेल प्रशासन और पुलिस ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन पुलिस प्रशासन का दावा है कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts