HomeJalandhar newsजालंधर में कॉलेज की प्रधानगी को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां आरोपियों को...

जालंधर में कॉलेज की प्रधानगी को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार दो लोग गंभीर रूप से घायल

-

जालंधर देहात के किशनगढ़ इलाके में गोली चलने का मामला सामने आया है, जहां कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के बाहर अचानक गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति को छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगने की सूचना है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर दो कारों में सवार होकर पहुंचे और 10 से 15 राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। घटना के समय पेट्रोल पंप के दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और पंप मालिक खाना खा रहे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। फायरिंग की वारदात से पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही अलावलपुर पुलिस, आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पेट्रोल पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts