- वार्ड नं 54 के अंतर्गत आती चोपड़ा कालोनी के सत करतार एंक्लेव के निवासियों को पिछले काफी समय से पीने वाले पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि उनके इलाके में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए एक नया ट्यूबवेल लगाया जाए,जिस पर आज आप नेता एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा ने पंजाब के केबिनेट मंत्री एवं जालंधर वेस्ट के विधायक मोहिंदर भगत से मिलकर इलाके के लोगों की मांग को मोहिंदर भगत के समक्ष प्रमुखता से रखा। जिस पर मोहिंदर भगत ने संत करतार एंक्लेव के लोगों की समस्या को जल्द हल करवाने का आश्वासन एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस बाबत मेयर विनीत धीर को मिल कर हाउस की बैठक में उनके इलाके में नया ट्यूबवेल लगाने के मते को पास कर वर्क आर्डर जारी करने को कहेंगे।

एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा ने मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोहिंदर भगत जी की अगुवाई में जालंधर वेस्ट में अभूतपूर्वक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने इलाके की किसी भी समस्या को लेकर श्री मोहिंदर भगत जी से मिलते हैं वह पहले के आधार पर हमारे काम करवाते हैं जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।

























