HomePunjabपंजाब की उम्मीदों का बजट आज होगा पेश पंजाब की महिलाओं को...

पंजाब की उम्मीदों का बजट आज होगा पेश पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए महीना मिलने की सबसे ज्यादा उम्मीदें

-

पंजाब की उम्मीदों का बजट आज पेश होने जा रहा है। बजट के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को अधूरे वादों पर घेरने की पूरी तैयारी में है। मान सरकार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेगी। बजट का फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव पर रहेगा। यह बजट 2.0 मान सरकार की नींव रखता नजर आएगा।

सरकार के बजट से प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को सबसे बड़ी उम्मीद है। सरकार ने उन्हें एक हजार रुपये प्रति माह आर्थिक मदद देने का वादा किया था। मान सरकार के इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कारोबार, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और खासतौर पर अपने अभियान युद्ध नशे के विरूद्ध को मजबूती देने के लिए विशेष पैकेज देने पर फोकस रहेगा। मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए पंजाब सरकार ने पहली बार दो लाख करोड़ रुपये के बजट के आंकड़े को पार किया था। सरकार के तीसरे बजट में एजुकेशन में 6 प्रतिशत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में 13 प्रतिशत, बुनियादी ढांचे क्षेत्र में 10 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र में केवल 4 प्रतिशत का बजट में इजाफा देखाा गया था। इस बार इन क्षेत्रों में भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts