HomePunjabफिरोजपुर में मशहूर सैलून संचालक ने पहले दो बेटियों और पत्नी को...

फिरोजपुर में मशहूर सैलून संचालक ने पहले दो बेटियों और पत्नी को गोली से उड़ाया, फिर खुद को भी गोली मार दी अपनी जान

-

पंजाब के फिरोजपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक प्रसिद्ध सैलून संचालक अमनदीप सिंह ने अपने पूरे परिवार को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, सैलून संचालक नेे पहले अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को गोली मारी। उनके मरने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि गुरुवार सुबह हरमन नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी दो छोटी बेटियों और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर दी है।

 

मरने वालों में अमनदीप सिंह, उसकी पत्नी जसवीर कौर, दो बेटियां मनवीर और परनीत कौर शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि अमनदीप के घर का दरवाजा बंद था। उनके पड़ोसी कर्ण ने देखा कि सुबह वह कामकाज के लिए घर से बाहर नहीं निकले। जब उन्होंने घर का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद दरवाजे को जबरदस्ती खोलकर अंदर देखा तो चारों के शव पड़े थे। सभी को गोलियां लगी हुई थी। अमनदीप के हाथ में पिस्तौल थी। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है देखा जा रहा है कि क्या अमनदीप ने खुद को गोली मारी है या किसी अन्य व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts