HomeJalandhar newsजालंधर में लूट: दिन दिहाड़े ज्वेलर की दुकान में घुसे हथियारबंद लुटेरे,...

जालंधर में लूट: दिन दिहाड़े ज्वेलर की दुकान में घुसे हथियारबंद लुटेरे, पिस्तौल तानकर गहने-नकदी लूटी; सीसीटीवी में कैद

-

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गुरुवार सुबह ज्वेलर की दुकान पर सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्टल और हथियार लेकर विजय ज्वेलर्स की दुकान में घुसे और कुछ ही मिनटों में लाखों की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक विजय के मुताबिक, उनके बेटे ने सुबह दुकान खोली थी। तभी तीन लुटेरे अंदर घुसे और आते ही पिस्टल तानकर धमकाने लगे। एक लुटेरे ने तेजधार हथियार से काउंटर का शीशा तोड़ा, जबकि दूसरे दो लुटेरे गहने और नकदी समेटने लगे।

लुटेरों ने दुकान मालिक के बेटे को धमकाकर तिजोरी से नगदी निकालने को कहा। उन्होंने करीब दो मिनट में नकदी और गहनों से बैग भर लिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों ने दुकान मालिक के बेटे से हाथापाई भी की।पीड़ित परिवार के अनुसार, लुटेरे करीब 2 लाख रुपये नकद और कीमती गहने लेकर भाग गए। घटना के बाद इलाके में भय और रोष का माहौल है। व्यापारियों का आरोप है कि लुटेरों ने पहले रेकी की थी और पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय ज्वेलर्स ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts