HomePunjabकनाडा में पंजाब के युवक की गोलियां मारकर हत्या घर के बाहर...

कनाडा में पंजाब के युवक की गोलियां मारकर हत्या घर के बाहर मारी गई चार गोलियां

-

कनाडा में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने वाला है।इंद्रपाल कनाडा में ऊबर टैक्सी चलाता था। अभी घर के बाहर आकर उसने टैक्सी पार्क ही की थी कि अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उस पर चार गोलियां चलाई। गोली लगने से इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।इंद्रपाल करीब डेढ़ वर्ष पहले कनाडा के एडमंटन में गया था। वहां वह टैक्सी चलाने का काम करता था। इंद्रपाल की पत्नी गर्भवती है। उसने अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर बुलाया था। वहां वह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ रहता था।

इंद्रपाल के दोस्त हैरी ने बताया कि 4 गोलियां लगने से उसकी मौत हुई है। जिस मकान में इंद्रपाल रहता था, वहां नीचे कुछ और युवक भी किराए पर रहते थे। अब यह बात क्लियर नहीं है कि गोलियां चलाने वाले का टारगेट उन युवकों में से कोई था या इंद्रपाल ही था। हैरी के मुताबिक परिवार की वित्तीय हालत काफी नाजुक है। कई सोशल साइट्स पर फंड भी लिया जा रहा है ताकि परिवार की मदद हो सके।इंद्रपाल सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले हॉन्गकॉन्ग से कनाडा आया था। प्राथमिक जांच के अनुसार हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या गैंगवार से जुड़ी होने का पुलिस को शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts