HomeUncategorizedपाकिस्तान के सभी हमलों को भारत ने किया नाकाम, सारे सैन्य स्टेशन...

पाकिस्तान के सभी हमलों को भारत ने किया नाकाम, सारे सैन्य स्टेशन पूरी तरह सुरक्षित लेकिन लोगों मैं पूरा डर का माहौल

-

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया है। इसी बीच बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी पायलट को जिंदा पकड़ लिया है।खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल पकड़े गए पायलट से पूछताछ जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। भारतीय रक्षा बलों ने बयान जारी कर कहा कि पश्चिमी सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले दर्ज किए गए हैं।भारतीय सशस्त्र बलों ने इनका प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में भी पाकिस्तान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए थे।

वहां भी भारतीय सेना ने खतरे को के तहत पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था। पाकिस्तान की इन हरकतों को भारत की सुरक्षा पर सीधा हमला माना जा रहा है, लेकिन सेना की सतर्कता और जवाबी कार्रवाई ने एक बार फिर पाकिस्तान की मंशा को पूरी तरह विफल कर दिया है।रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पायलट की गिरफ्तारी इस बात का बड़ा प्रमाण है कि पाकिस्तान किसी गहरी साजिश में जुटा हुआ था। उधर, पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर उकसावे वाली हरकत सामने आई है।शुक्रवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित तीन प्रमुख सैन्य ठिकानों जम्मू, पठानकोट और उधमपुर को ड्रोन और मिसाइल हमलों से निशाना बनाया। हालांकि इन हमलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सशस्त्र बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खतरे को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया।हेडक्वार्टर्स इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान द्वारा मिसाइल और ड्रोन के माध्यम से निशाना बनाया गया।

किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। भारतीय सशस्त्र बलों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसआपी) के तहत खतरे को बेअसर कर दिया है। भारतीय सेना की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई। सूत्रों के अनुसार हमलों का उद्देश्य सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाना था, लेकिन वायु रक्षा प्रणाली और सतर्कता के चलते हमलों को नाकाम कर दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts