HomeJalandhar newsपंजाब के मशहूर पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह के खिलाफ केस, कपूरथला की...

पंजाब के मशहूर पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह के खिलाफ केस, कपूरथला की महिला ने लगाए कई संगीन आरोप बताया जान का खतरा

-

पंजाब के मशहूर पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह खिलाफ कपूरथला में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। कपूरथला निवासी की महिला की शिकायत पर दर्ज केस में पीड़िता ने पास्टर पर छेड़छाड़ के अलावा परिवार को उससे जान का खतरा भी बताया है। थाना सिटी की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच पड़ताल तेज कर दी है।थाना सिटी में दर्ज एफआईआर में कपूरथला निवासी महिला ने बताया कि प्रोफिट बरजिंदर सिंह अस्थायी निवासी ओमेक्स न्यू चंडीगढ़ का जालंधर के गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम नाम से मसीही सत्संग करता है। उसके माता-पिता ने अक्टूबर 2017 में इसके चर्च में जाना शुरू किया था। जहां पर उसने मेरा फोन नंबर ले लिया और फोन पर मेरे साथ उल्टी सीधी बातें करने लगा और मैसेज भी करने लगा। इसके ऐसे मैसेज से डरने लगी। वह इन हरकतों को अपने माता-पिता को बताने से भी डरने लगी थी, लेकिन उसके फोन पर गलत बातें करने का सिलसिला जारी रहा। उसने बताया कि उसके बाद 2022 में उसने मुझे संडे के दिन चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। जब-जब वह कैबिन में अकेली होती थी, तो यह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था।

जिससे वह बुरी तरह से डरी हुई है। उसने अंदेशा जताया कि ये हमें मरवा देगा। यदि उसे व उसके माता-पिता, पति और भाई को कुछ भी जान-माल का नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेवार बरजिंदर सिंह और अवतार सिंह होंगे। थाना सिटी की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रोफिट बरजिंदर सिंह निवासी न्यू चंडीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है। काबिले गौर हो कि प्रोफिट बरजिंदर सिंह बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के साथ प्रचार करता रहा है। इसके कार्यक्रमों में कई बॉलीवुड स्टार आते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts