HomePunjabपंजाब में तेवर दिखाने लगी गर्मी 30 डिग्री हुआ पारा, कई दिनों...

पंजाब में तेवर दिखाने लगी गर्मी 30 डिग्री हुआ पारा, कई दिनों तक बरसात के आसार नहीं, जल्द बढ़ेगा तापमान

-

पंजाब में दिन का तापमान तेवर दिखाने लगा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृदि्ध दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक हो गया है। माैसम विभाग की मानें तो आने वाले छह तक बारिश होने के आसार नहीं है। इससे अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास बना हुआ है। पंजाब में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि रही, जिससे अब यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 30 डिग्री का तापमान अबोहर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन भी पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक इससे आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अभी सामान्य के पास बना है।

सूबे में अबोहर 30 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री, लुधियाना का 25.4 डिग्री, पटियाला का 26.6 डिग्री, पठानकोट का 25.5 डिग्री, बठिंडा का 24.2 डिग्री, गुरदासपुर का 23.0 डिग्री, फरीदकोट का 27.5 डिग्री, फिरोजपुर का 23.5 डिग्री, जालंधर का 26.3 डिग्री का दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम 7.5 डिग्री का पारा अबोहर, होशियारपुर व रोपड़ का रहा। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, पटियाला का 9.2 डिग्री, पठानकोट का 8.4 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री, जालंधर का 8.4 डिग्री, मोगा का 7.6 डिग्री, फरीदकोट का 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिन के तापमान सामान्य से ज्यादा रहेंगे। हालांकि रात के तापमान सामान्य के पास बने रहेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts