HomePunjabमोगा का रहने वाला निकला अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर डॉ.भीमराव अंबेडकर...

मोगा का रहने वाला निकला अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास करने वाला आरोपी

-

अमृतसर में 26 जनवरी को बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ का आरोपी आकाश सिंह मोगा के धर्मकोट का है। आकाश सिंह का परिवार धर्मकोट की चुगा बस्ती में किराए पर रहता है।मामले की जानकारी मिलने पर आकाश की मां आशा रानी ने कहा कि बेटे का उनसे कोई रिश्ता नहीं है। आकाश सिंह तीन भाई और एक बहन है। बारहवीं तक पढ़ाई के बाद आकाश सिंह काम की तलाश में दुबई चला गया था। आकाश सिंह की बहन मस्कट में रहती है। मोगा में उसके माता पिता और दो छोटे भाई हैं। माता पिता मजदूरी करते हैं। आकाश का एक भाई पढ़ाई कर रहा है और दूसरा मजदूरी करता है।

परिवार के अनुसार, आकाश ने दुबई जाने के बाद घर के साथ कोई संपर्क नहीं रखा। वह चार महीने पहले दुबई से भारत आ गया था। लेकिन अमृतसर में किराए के मकान में रहने लगा था। वह घर नहीं आया था। आशा रानी ने बताया कि आकाश तीन साल पहले दुबई गया था। वहां दो साल तक मजदूरी करता था। चार महीने पहले वापिस आया लेकिन अमृतसर में ही किराए के मकान में रहने लगा। मां के मुताबिक उनके बेटे से अब उनका कोई भी रिश्ता नहीं है। उसने कभी उनसे बात नहीं की। मां ने कहा कि पहले उसने केश भी नहीं रखे थे। आकाश की मां ने साफ कहा कि उसने जो किया, उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts