HomeJalandhar newsjalandhar - Lovely Professionals University (LPU) के चांसलर तथा राज्यसभा सांसद अशोक...

jalandhar – Lovely Professionals University (LPU) के चांसलर तथा राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर ईडी की रेड लवली ग्रुप के सभी ठिकाने रडार पर

-

पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दबिश दी है। बुधवार सुबह ईडी की टीमों ने जालंधर और फगवाड़ा में उनके घर, संस्थानों और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में दिल्ली से आई ईडी टीमों ने कई स्थानों को घेर लिया। मित्तल के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि अंदर अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।

ईडी की टीमें एलपीयू समेत लवली ग्रुप से जुड़े कई प्रतिष्ठानों तक पहुंची है। जानकारी के अनुसार लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर भी जांच के दायरे में हैं। इतना ही नहीं, मित्तल परिवार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर भी छानबीन की जा रही है। उनके परिजनों के ठिकानों पर भी ईडी की टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं।सूत्रों के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम फेमा के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी अधिकारियों की नजर खासतौर पर वित्तीय लेन-देन और विदेशी फंडिंग से जुड़े दस्तावेजों पर है। गौरतलब है कि आप ने हाल ही में सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाकर यह जिम्मेदारी अशोक मित्तल को सौंपी थी। इस फैसले के महज कुछ दिनों बाद ईडी की यह कार्रवाई कई राजनीतिक मायनों में भी अहम मानी जा रही है|

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts