हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी स्थानीय क्षेत्र में भक्ति और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। निखिल अग्रवाल, लवली, रिकी, स्टीफन, शैंकी, समीत (ऑस्ट्रेलिया), हरीश, मनजीत और शिवम के संयुक्त प्रयास से एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद स्वरूप लंगर ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा में हिस्सा लिया।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और सभी सेवाधारियों को धन्यवाद दिया।

 

जय श्री राम 🚩 | जय बजरंगबली 🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here