HomeUncategorizedIMPORTANT NEWS -पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां, सभी सरकारी, एडेड...

IMPORTANT NEWS -पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां, सभी सरकारी, एडेड व प्राइवेट स्कूल 24 से बंद आदेश जारी

-

पंजाब में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह-शाम को ठंड का असर ज्यादा रहता है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। बदले हुए मौसम और ठंड को देखते हुए छात्रों के लिए इस दिसंबर में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। राज्य के सभी स्कूल 24 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को 8 दिनों की छुट्टी का अवसर मिलेगा। यह अवकाश मौसम और तापमान की स्थिति के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेशों के मुताबिक सूब के सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों में आठ दिन तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। सभी स्कूलों को आदेशों का पालन करना होगा। अवकाश के दौरान, जिला अधिकारी विभिन्न हिस्सों में तापमान, कोल्ड वेव और कोहरे की स्थिति को देख कर फैसला ले सकते हैं। यदि अंतिम सप्ताह में अत्यधिक ठंड या कोहरा बढ़ता है, तो स्कूलों को और अधिक समय के लिए बंद रखने की संभावना है। इस प्रकार के किसी भी बदलाव की सूचना स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों दी जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts