HomeUncategorizedBIG BREAKING NEWS - जालंधर में स्कूलों को उड़ाने की धमकी: KMV...

BIG BREAKING NEWS – जालंधर में स्कूलों को उड़ाने की धमकी: KMV की प्रिंसिपल को मेल से हड़कंप, खाली करवाए गए स्कूल

-

जालंधर में केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी भरा ई-मेल/कॉल मिलने के बाद तुरंत स्कूल को खाली करवा दिया गया, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने की सूचना प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसर की सुरक्षा घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। एहतियातन छात्रों को समय से पहले छुट्टी देकर अभिभावकों को बच्चों को लेने के लिए बुलाया गया।

अभिभावकों ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सूचना दी गई कि इमरजेंसी के कारण छुट्टी कर दी गई है और वे बच्चों को तुरंत ले जाएं, जबकि सामान्य तौर पर छुट्टी का समय दोपहर 2:30 बजे होता है। मौके पर पहुंचे एसीपी ने बताया कि प्रिंसिपल को ई-मेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य स्कूलों को भी इसी तरह के मेल मिलने की सूचना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम भी मौके पर पहुंच गई है और धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए जांच जारी है।वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि सोढल एरिया में दो और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। केएमवी के बाद शिव ज्योति और सेंट जोसेफ स्कूल को भी खाली करवाया गया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर कुछ देर में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देंगे।  पुलिस के मुताबिक आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है। पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करवा दिया है और बैरिकेटिंग कर बम निरोधक दस्ता तलाशी ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एपीजे स्कूल के साथ मेयर वर्ल्ड स्कूल में भी छुट्टी कर दी गई है। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर बच्चों को घर भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts