शहर के सेक्टर-26 के टिंबर मार्केट में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कार में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी इंद्रप्रीत पैरी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। हमलावरों ने इस कदर गोलियां बरसाईं, जिसमें इंद्रप्रीत की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को बंबीहा गैंग ने अंजाम दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है और पूरे चंडीगढ़ में अलर्ट है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई राउंड गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अपराधियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि बंबीहा गैंग के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here