HomeUncategorizedपंजाब में भारी बारिश की चेतावनी और बाढ़ का खतरा होने के...

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी और बाढ़ का खतरा होने के कारण सभी स्कूलों मैं छुट्टियों का ऐलान,8 जिलों में अलर्ट जारी

-

  • पंजाब में बारिश और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सूबे में भारी बारिश के चलते सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में पूरे पंजाब में अगले तीन दिन स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ के हालात और बारिश के अलर्ट के चलते तीन दिन के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे। पंजाब में मूसलाधार बारिश के कारण बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है। इस वजह से पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts