मुक्तसर के लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला के खेतों में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में वीरवार देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की प्रारंभिक रिपोर्ट आ रही है। घायलों को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि इस विस्फोट में फैक्टरी की दो मंजिलें पल भर में मलबे में बदल गई। यह दुर्घटना फैक्टरी के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घटित हुई।

फैक्टरी की पैकिंग यूनिट में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से कुछ अपने परिवारों के साथ यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि अधिकतर कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह देर रात फैक्टरी के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलो में पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here