HomeJalandhar newsअज्ञात व्यक्तियों द्वारा बस्ती दानिशमंदा के घर में किया गया हमला एक...

अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बस्ती दानिशमंदा के घर में किया गया हमला एक महिला बुरी तरह घायल

-

जालंधर शहर के हालत दिन प्रति दिन खराब होते चले जा रहे है शहर मैं वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही बस्ती दानिशमंदा में शनिवार रात को उस समय तनाव फैल गया जब मोहल्ला राम शरणम कॉलोनी में एक स्थानीय परिवार के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले मैं परिवार की एक महिला काफी बुरे तरीके से घायल हो गई जिसको इलाज के लिए हस्पताल मैं भर्ती करवाया गया ओर अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान रेनू के रूप मैं हुई जिनके पति का नाम अमित कुमार है और वह इस समय विदेश मैं है।

परिवार के मुखिया रशपाल सिंह के अनुसार, जब पूरा परिवार घर मैं मौजूद था, तब दो अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और बिना किसी वजह के उनसे बहस करने लगे और गाली-गलौज करने लगे। जब उनका विरोध किया गया, तो हमलावर हिंसक हो गए और उन्होंने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले मैं उनकी बहु बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई फिर उन्होंने पुलिस को बुलाने की धमकी दी, तभी दोनों अज्ञात व्यक्ति मौके से भाग गए।रशपाल सिंह अपनी पत्नी करमजीत कौर, बहू रेणु और पोते-पोतियों जसमीत कौर और नवनीत कौर के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। उनका बेटा अमित कुमार फिलहाल अमेरिका में रहता है।परिवार ने दावा किया है कि उनके बेटे के किसी के साथ पुरानी दुश्मनी थी। रशपाल सिंह के अनुसार, उस व्यक्ति ने पहले भी कई बार परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी और उन्हें संदेह है कि हमले के पीछे उसी का हाथ हो सकता है। इन्हीं कारणों से उन्हें अपने बेटे को विदेश भेजना पड़ा।इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जांच चल रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचे कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts