HomePunjabपंजाब के मलेरकोटला में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो गद्दारों...

पंजाब के मलेरकोटला में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो गद्दारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार सेना से जुड़ी जानकारियां दुश्मनों तक पहुंचा रहे थे आरोपी

-

भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच पंजाब में देश के दो गद्दारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने रविवार को ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे। दोनों लोग दिल्ली स्थित पाकिस्तान के एक उच्चायोग अधिकारी के लिए जासूसी कर रहे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मलेरकोटला से पकड़ा है।पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है। डीजीपी ने बताया कि एक आरोपी भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को तक पहुंचा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने दूसरे साथी का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी देश और सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी दुश्मनों तक पहुंचाने के बदले रुपये मिलते थे। आरोपियों को यह पैमेंट ऑनलाइन होती थी। दोनों आरोपी नियमित रूप से पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में थे और उसकी हिदायतों पर काम कर रहे थे। यहां तक कि उन्हें जो रुपये मिलते थे उससे वह आगे भी पहुंचाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिहाज से यह ऑपरेशन सीमा पार से चल रही जासूसी गतिविधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। आरोपियों से पूछताछ और आगामी जांच प्रक्रिया के तहत दोनों आरोपियों के रुपयों के लेन-देन और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों के संपर्क में और कितने लोग हैं। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts