HomePunjabभारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला,आतंकियों...

भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला,आतंकियों के 9 ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

-

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई ठिकानों पर हमले भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर किया। सेनाओं ने सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके दहशतगर्दों को मिट्टी में मिलाने का काम किया। सेना ने भारतीय जमीन से ही दहशतगर्दों को सबक सिखाने का काम किया है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए नौ ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया। भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts