किशनगढ़ (जगप्रीत)- इस समय की बड़ी खबर अड्डा किशनगढ़ मार्केट से आ रही है। जहां गत रात चोरों द्वारा आमने-सामने दो दुकानें को निशाना बनाया गया। दोनों दुकानों के शटर तोड़ कर चोर अंदर दाखिल हुए तथा लाखों का सामान ले गए साथ में DVR भी चुरा कर ले गए। चोरों ने एक राशन की दुकान तथा दूसरी जिम सप्लीमेंट्स की दुकान को अपना निशाना बनाया |

शहर में चोरी तथा लूटपाट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है कहीं ना कहीं पुलिस की ढीली कार्य प्रणाली इसका एक मुख्य कारण है सारे मामले की सूचना नजदीकी पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इन चोरों तक पहुंच पाएगी या बाकी कई मामलों की तरह यह मामला भी किताबों मैं बंद रह जाएगा!

























