HomeJalandhar newsजालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनोरंजन कालिया ग्रेनेड हमले...

जालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनोरंजन कालिया ग्रेनेड हमले को महज 12 घंटों के भीतर सुलझाया 2 आरोपी गिरफ्तार

-

पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनोरंजन कालिया ग्रेनेड हमले को महज 12 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। इस हमले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमले में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के पीछे गहरी साजिश थी जिसमें आतंकी और गैंगस्टर नेटवर्क का गठजोड़ सामने आया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। जीशान पहले से ही बाबा सिद्दीक मर्डर केस में वांटेड है और उसकी गतिविधियों पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह हमला एक क्रॉस बॉर्डर प्लैंड अटैक था, जिसका मकसद पंजाब में धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ना था।

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस पाकिस्तान बेस खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के इस हमले से संबंधों की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले को अंजाम देने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पार से निर्देश और सहयोग मिला था।जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि रात करीब एक बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts