पंजाब में शुक्रवार को सीजन की सबसे घनी धुंध पड़ी। इसके बाद शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य रही। लुधियाना में मात्र 10 मीटर और पटियाला में 80 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।विभाग के मुताबिक बारिश के कारण तापमान चार डिग्री तक गिरने की संभावना है। शुक्रवार को पंजाब का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 21.2 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का तापमान 16.4 डिग्री, लुधियाना का 16.6 डिग्री, पटियाला का 17.4, बठिंडा का 16.4 डिग्री, बरनाला का 16.2 डिग्री, फाजिल्का का 19.0, मोगा का 16.8 डिग्री, संगरूर का 14.6, फिरोजपुर का 15.8 डिग्री, जालंधर का 16.1 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 5 डिग्री का पारा बठिंडा व गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, लुधियाना का 8.4 डिग्री, पटियाला का 8.2 डिग्री, पठानकोट का भी 8.2 डिग्री, बरनाला का 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here