HomePunjabहरजिंदर सिंह धामी फिर बने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान, 107 वोट...

हरजिंदर सिंह धामी फिर बने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान, 107 वोट मिले, बीबी जागीर कौर को कुल 33 मत

-

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव हुआ। हरजिंदर सिंह धामी ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की है। धामी को 141 में से 107 वोट मिले हैं। धामी लगातार चौथी बार प्रधान चुने गए हैं। अध्यक्ष पद की दूसरी उम्मीदवार जागीर कौर को हार का सामना करना पड़ा है। शिअद के बागी गुट सुधार लहर की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर को केवल 33 वोट पड़े। दो वोट रद हुई है। वहीं रघुजीत सिंह विर्क को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। इसके अलावा बलदेव सिंह कल्याण जूनियर वाइस प्रेसिडेंट और शेर सिंह मंड जनरल सेक्रेटरी बने हैं।

शिअद बादल गुट का एसजीपीसी चुनाव जीतना शिरोमणि अकाली दल के लिए बहुत बड़ी जीत। इस जीत के साथ शिअद को प्रदेश में अपनी सियासी जमीन बरकरार करने बहुत बड़ी मदद मिलेगी।चुनाव एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हॉल में हुआ। चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू हुई थी। दोपहर 2.15 बजे परिणाम घोषित किया गया। इसके लिए एसजीपीसी की ओर से सारे प्रबंध किए गए थे। इससे पहले जनरल हाउस इजलास में सभी सदस्य शामिल हुए यहां अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के माध्यम से हुई। जबकि पहले कई बार अध्यक्ष का चुनाव हाथ खड़े करवा कर व बोले सो निहाल के जयकारे से किया जाता था। इस बार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दो फाड़ हो गए हैं। इस कारण शिअद की ओर से हरजिंदर सिंह धामी व शिअद सुधार लहर की ओर से बीबी जगीर कौर को प्रत्याशी बनाया गया था। इस समय 185 के हाउस में से कंवल 148 सदस्य ही शेष बचे हैं। 31 से अधिक सदस्यों का 13 साल के दौरान देहांत हो गया है, जबकि 6 सदस्य त्याग पत्र दे चुके हैं और शेष सदस्य विदेश गए हुए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts