HomePunjabपठानकोट के मिनी गोवा कहे जाने वाले रणजीत सागर डैम में मची अफरा-तफरी:...

पठानकोट के मिनी गोवा कहे जाने वाले रणजीत सागर डैम में मची अफरा-तफरी: झील में चलने वाली किश्ती में लगी आग, इधर-उधर भागने लगे पर्यटक

-

पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में स्थित मिनी गोवा के पास रणजीत सागर डैम की झील में किश्ती को अचानक आग लग गई। आग की लपटों से झील में चारों तरफ धुआं फैल गया। इस दौरान कुछ समय में ही मिनी गोवा में अफरा-तफरी मच गई और वहां पर घूमने के लिए आए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही के किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। आनन-फानन में दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने किश्ती में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

थाना धारकलां के प्रभारी एसआई सरबजीत का कहना है कि किश्ती में एकदम से गैस भर जाने से आग लगी है। लेकिन, किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि घूमने आने वाले पर्यटकों की माने तो उनका कहना था कि पानी में चलने वाले सभी वाहनों की ठेकेदार को समय-समय पर जांच करवानी चाहिए ताकि किसी भी तरह का जानी नुकसान ना हो सके। अगर किश्ती में लोग मौजूद होते तो जानी नुकसान होना तय था। क्योंकि अगर लोग डर के मारे पानी में कूदते तो वैसे भी डूबने से उनकी जान जा सकती थी। भले ही उन्हें लाइफ जैकेट पहनाई हो। रोजाना सैकडों की तादाद में पर्यटक किश्ती और जैट स्की जैसे वाहनों जरिए पानी में घूमने जाते हैं। लेकिन, ठेकेदार को लोगों की जान-माल की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts