पंजाब पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत के तहत जालंधर पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग तारीखों में पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी से कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 13.10 किलोग्राम हेरोइन, 5 अवैध पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, 3 लग्जरी गाड़ियां और 22 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा निवासी लम्मा पिंड चौक सिमरन एन्क्लेव को 20 मई को गिरफ्तार किया था। बरिंदर सिंह उर्फ बब्बू निवासी अमर नगर जालंधर को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 13 किलो हेरोइन, 3 लग्जरी कारें, 2 अवैध पिस्तौल (32 बोर), 6 जिंदा कारतूस और 22,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की थी।

 

इनके खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 27-ए, 61, 85 और आर्म्स एक्ट की 25(1)बी के तहत केस दर्ज किया गया था। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर इनके तीसरे साथी के बारे में खुलासा हुआ था। तीसरे तस्कर सुखजीत सिंह उर्फ सुखा निवासी बिशंबरपुरा, अमृतसर को 23 जून को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन, 3 अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। सुखजीत सिंह उर्फ सुखा के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपियों के व्यापक नेटवर्क और वित्तीय संबंधों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here