पंजाब के बटाला में देर रात कादियां रोड पर स्थित एक बेकरी के पास गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके बाॅडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। दविंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।आरोपी दो बाइक पर आए थे। उन्होंने कार के बिल्कुल नजदीक जाकर गोली चलाई। फायरिंग के बाद आरोपी माैके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं महिला की अस्पताल ले जाते समय माैत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

मरने वाला बाॅडीगार्ड करणवीर सिंह निवासी गांव भेखोवाल जग्गू के रिश्तेदार का बेटा बताया जा रहा है। वारदात देर रात बटाला के कादियां टोल बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करणवीर सिंह और हरजीत कौर निवासी गांव भगवानपुर स्कॉर्पियो में जा रहे थे। गोली लगने से करणदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बटाला से अमृतसर रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया|गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का असली नाम जसदीप सिंह है। दसवीं पास करने के बाद जसदीप सिंह की दोस्ती का दायरा बढ़ने लगा था। स्कूल और बाहर कई लड़ाइयों में शामिल होने के बाद उस पर कई एफआईआर हुई। ध्यानपुर में हुए एक कत्ल में जग्गू भगवानपुरिया का नाम पहली बार चर्चा में आया और वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। जसदीप सिंह से वह भगवानपुरिया हो गया और उसकी दोस्ती कई गैंगस्टरों के साथ हो गई। कभी जग्गू गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के नजदीक था। इस समय उसके ऊपर 26 केस चल रहे हैं और वह जेल में बंद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here