जालंधर वेस्ट के बस्तीयात इलाके में नरूला पैलेस के पास दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली लगने से वकील की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।गोली लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। थाना बस्ती बावाखेल तथा डिविजन नंबर 5 के इंचार्ज मौके पर पहुंच चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here