दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोली बारी की और 26 लोगों की जान ले ली। पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है|हमले में मारे गए 26 लोगों में से 16 के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें एक नेपाल और एक साऊदी अरब का भी नागरिक है। इसके अलावा 10 घायल की सूची भी प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है।

एक पीड़ित परिवार की आपबीती सामने आई है। पीड़ित युवती ने बताया कि जब आतंकवादी आए तो उनका परिवार डर के मारे टेंट के अंदर छिपा हुआ था। उन्होंने युवती के 54 वर्षीय पिता संतोष जगदाले से कहा कि वे बाहर आकर एक इस्लामी आयत पढ़ें। जब वे ऐसा नहीं कर पाए, तो उन्हें तीन बार गोली मारीं। आतंकी ने एक गोली उनके सिर में, फिर कान के पीछे और फिर पीठ में गोली मारी।गोलियां चलने की आवाज सुनकर हम तुरंत सुरक्षा के लिए पास के एक टेंट में भाग गए। छह से सात अन्य (पर्यटक) भी वहां मौजूद थे। हम सभी गोलीबारी से बचने के लिए जमीन पर लेट गए, हमने तब लगा कि आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी हो रही। असावरी बताया कि आतंकवादियों का समूह पहले पास के एक टेंट में आया और गोलीबारी शुरू कर दी। फिर वे हमारे टेंट में आए और मेरे पिता को बाहर आने को कहा। आंतकियों ने कहा ‘चौधरी तू बाहर आ जा’।























