पीआर का इंतजार कर रहे लाखों भारतीयों को कनाडा सरकार ने झटका दिया है। एक्सप्रेस एंट्री पूल सिस्टम में फाइल लगाकर बैठे लाखों लोगों को श्रम बाजार प्रभाव मूल्यांकन (एलएमआईए) के जरिये मिले अतिरिक्त 50 से लेकर 200 अंक हटा दिए गए हैं।एलएमआईए के 50 से 200 अंक के जरिये आवेदकों को एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के माध्यम से स्थायी निवास (पीआर) का आमंत्रण (आईटीए) प्राप्त करने की अधिक संभावना होती है।

कनाडा के पूर्व इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर मंत्री पद जाने से पहले इसकी घोषणा कर चुके थे। 21 मार्च को करीब 4 घंटे के लिए सभी फाइल से ये अंक काटकर ट्रायल किया गया था और बाद में ये अंक दोबारा जुड़ गए थे, लेकिन कनाडा में मंगलवार सुबह होने के साथ ही सरकार द्वारा ये अतिरिक्त अंक काटने की घोषणा करते ही सभी फाइल से एलएमआईए के जरिये प्राप्त 50 से 200 अंक हटा दिए गए। यह परिवर्तन एक्सप्रेस एंट्री पूल में उन सभी उम्मीदवारों के सीआरएस स्कोर को प्रभावित करता है, जिनके पास पहले व्यवस्थित रोजगार के लिए अतिरिक्त अंक मिल चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here