शंभू बाॅर्डर से किसान दिल्ली की तरफ बढ़ गए हैं। किसानों ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया है। हरियाणा की तरफ से उन्हें लगातार रुकने को कहा जा रहा है। वहीं किसानों द्वारा दिल्ली मार्च पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिना इजाजत के कैसे जाने दिया जा सकता है? इजाजत ले लें, फिर जाने देंगे। अगर आप वहां जा रहे हैं तो आपको इजाजत लेनी चाहिए।पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। बैरिकेड पर लगी जाली हटाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।किसानों को हरियाणा की तरफ से वापस जाने की अपील की जा रही है। वहीं किसानों का कहना है कि हमें अपनी राजधानी में जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है।






















