लुधियाना में शादी समारोह के दौरान गोलियां चलने की घटना हुई है। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पक्खोवाल रोड स्थित बाथ कैस्टल पैलेस में शनिवार रात को शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई। जब वहां मौजूद दो गैंगस्टर गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू हो गई। दोनों तरफ से 100 के करीब राउंड फायर किए गए। इस गोलीबारी में शादी समारोह में आई महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक समाजसेवी घायल हो गया। इसके अलावा भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। इस घटना की वजह से शादी समारोह में मातम छा गया। लोग पैलेस छोड़ अपने घरों को निकल गए। इसके अलावा कई लोगों ने कुर्सियों के पीछे छिप कर अपनी जान बचाई तो कर्मचारियों ने टेबलों के पीछे छिप कर खुद को बचाया।

हैरानी की बात यह है कि जिस समय गोलियां चली वहां शादी समारोह में कई राजनीतिक और कई सामाजिक लोग मौजूद थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जहां महिला सहित दो की मौत हो चुकी थी और समाजसेवी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान नीरू के रूप में बताई जा रही है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायल समाजसेवी जेके डावर की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार मेला ठेकेदार के बेटे की शनिवार को बाथ कैस्टल पैलेस में शादी थी। जहां दोनों गैंगस्टर गुट शामिल थे। दोनों को शादी समारोह में बुलाया गया था। दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चल रही थी। दोनों पैसेल में आमने-सामने हो गए। वहां भी पुरानी रंजिश के चलते दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त दोनों गुटों के भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों ने आमने-सामने एक दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलते ही पूरे पैलेस में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शादी समारोह में आई महिला को गोली लगी गई, जबकि वहां साइड पर खाना खा रहे व्यक्ति को गोली लगी। बीच बचाव करने आए समाज सेवी जेके डावर को भी गोली लग गई। कोई कुर्सी के पीछे छिप रहा है तो कोई टेबल के पीछे। हर किसी को चल रही गोली से बचने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here