दिल्ली में लाल किले के सामने 10 नवंबर को हुए घातक विस्फोट के बाद शुक्रवार देर रात श्रीनगर के नौगाम थाने में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गये। घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं। घायलों को इलाज के लिए उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि यह विस्फोट फरीदाबाद से मिले विस्फोटक में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल मामले के संबंध में फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रहे थे। यह सामग्री 360 किलो विस्फोटक का हिस्सा थी, जिसे हाल ही में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर मुजम्मिल के फरीदाबाद स्थित किराए के मकान से बरामद किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here