जालंधर – थाना डिवीजन नंबर 5 के इलाके मैं सोमवार सुबह एक तेज़ रफ्तार सफेद रंग की गाड़ी द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर जिम से घर वापिस लौट रही युवती को टक्कर मार दी गई टक्कर इतनी भयानक थी कि राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए हादसे का शिकार हुई युवती ने बताया कि वह 120 रोड स्थित जिम से कसरत कर घर वापिस लौट रही थी जब उसने शेर सिंह कॉलोनी का पुल पार किया और भिंडर एनक्लेव के गेट नंबर 2 के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेजरफ्तार सफेद रंग की वरना गाड़ी नंबर DL12-C-5154 ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी जिससे वह नीचे गिर गई और गाड़ी उसकी स्कूटी को लगभग 15 फूट दूर तक घसीटती हुई ले गई गाड़ी चालक आरोपी बिना गाड़ी रोके मौके से फरार हो गया टक्कर इतनी भयानक थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से टूट गया ओर युवती को काफी चोटें लगी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 100 डायल पर पूरी जानकारी दी गई लेकिन संबंधित पुलिस स्टेशन या PCR टीम से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा| फिर युवती के पति की तरफ से थाना डिवीजन नंबर 5 मैं ड्यूटी ऑफिसर सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह को कंप्लेंट दर्ज करवाई गई लेकिन उनकी तरफ से भी अभी तक कोई खास कारवाही नहीं की गई | युवती के पति द्वारा खुद 4 – 5 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल गाड़ी को ट्रेस किया गया तथा जिससे गाड़ी के नंबर का पता चला | जिसकी जानकारी थाना डिवीजन नंबर 5 के प्रभारी साहिल चौधरी जी को दे दी गई है | अब देखना यह होगा कि पुलिस द्वारा कोई कारवाही की जाएगी या फिर यह मामला भी कई अन्य मामलों की तरह केवल किताबों मैं दर्ज रह जाएगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here