जी हां आपने सही सुना जालंधर के मशहूर PPR माल की बेसमेंट में बने गेमिंग पार्लर गेम ऑन में से कॉटन कैंडी खाने के बाद 1 साढ़े चार साल के बचे की सेहत बिगड़ गई । जानकारी के मुताबिक बचा दिनांक 13 मई को अपने माता पिता तथा छोटी बहन के साथ गेम ऑन मैं खेलने की लिए आया था तभी खेलने के बाद उसने गेम ऑन के अंदर बनी शॉप से कॉटन कैंडी खाने की जिद्द की उसके पिता ने 50 रुपए मैं उसे कॉटन कैंडी दिलवा दी बाद मैं वह कॉटन कैंडी खाने के बाद घर पहुंच गए तभी थोड़ी देर बाद रात को बचे की पूरी बॉडी के कई हिस्सों में सूजन आ गई जब उन्होंने अपने डॉक्टर से संपर्क किया तो डॉक्टर ने उन्हें दवा के बारे मैं बताया ओर उन्होंने दवा देकर बच्चे को सुला दिया।

लेकिन अगले दिन फिर बच्चे को ऐसे ही सूजन आती रही डॉक्टर से पूछने पर पता चला कि ऐसा फूड कलर की वजह से हुआ है फिर कल शाम बच्चे के पिता गेम ऑन गए तथा उन्होंने कॉटन कैंडी मैं इस्तेमाल किए जाने वाला फूड कलर का डिब्बा चेक किया तो वह 05 फरवरी 2025 का एक्सपायर निकला जिससे उनके होश उड़ गए।फिर बच्चे के पिता ने नजदीकी पुलिस स्टेशन डिविजन नंबर 7 की पुलिस से संपर्क किया ओर उन्हें सारी जानकारी दी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए डिविजन नंबर 7 के इंचार्ज भूषण जी मौके कर पहुंचे तथा सारा समान अपने कब्जे मैं लिया और दुकान पर मौजूद व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने मैं ले गए। बच्चे के परिवार की तरफ से थाना नंबर 7 मैं कंप्लेंट दे दी गई है । अब देखना यह होगा कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ जो कि नन्हे बच्चों की सेहत से चंद पैसे कमाने के लिए खिलवाड़ कर रहे है उन पर क्या कारवाही की जाती है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here