जालंधर में जालंधर कपूरथला रोड पर एनएचएस अस्पताल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे के करीब की है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश 65 निवासी राजनगर बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।ओमप्रकाश बस्ती बावा खेल की तरफ से कपूरथला चौकी जा रहा था। पीछे से आ रहे नगर निगम के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक का टायर सिर के ऊपर से निकलने से ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here