जालंधर : वार्ड नं 54 से पूर्व भाजपा पार्षद श्रीमती बबीता वर्मा के पति एवं जालंधर वेस्ट के भाजपा नेता एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा ने आज जिला भाजपा मुख्यालय जा कर भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की के समक्ष वार्ड नं 54 से पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की।इस मौके पार्षद पति एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि 2018 से लेकर 2023 तक उनकी पत्नी श्रीमती बबीता वर्मा ने पार्षद रहते लोगों की बहुत सेवा की, और लोगों की करते हुए वार्ड का चौतरफा विकास करवाया है।
उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब सरकार की लगभग तीन साल नगर निगम के चुनाव न करवाना है अपने आप में बड़ी नालायकि है, जिससे की शहर की बहुत दुर्गति हो गई है अब ना चाहते हुए सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ही सरकार आनन-फानन में चुनाव करवा रही, परंतु वह सुप्रीमकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। लोग पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत दुखी हैं तथा आने समय में भाजपा ही नगर निगम में अपना मेयर बनाएगी तथा शहर का विकास करेगी।उन्होंने कहा कि वह यह सीट बड़े मार्जिन से जीत कर पार्टी की झोली में डालेंगे

























