इस समय की बड़ी खबर जालंधर टू मोगा हाईवे से आ रही है जहां आज सुबह एक सरकारी बस शाहकोट से थोड़ा आगे जाकर फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ी।हादसे में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जालंधर के रहने वाले पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी शेखर भी शामिल थे। जो कि रोजाना की तरह आज भी अपनी ड्यूटी पर जालंधर से मोगा जा रहे थे।

























